Breaking News

दो जवान की सड़क हादसे में मौत, तीसरा हुआ घायल:

post

जगदलपुर। बास्तानार ब्लाक के किलेपाल के तुरंगुर के मुख्य मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवार जवानों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जवान मनमोहन लाल कुर्रें (30) जिला शक्ति और गणेश राम आंचला (40) राजनांदगांव के निवासी है। जबकि तीसरा जवान मुकेश गौर घायल है, जो बालोद के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों जवानों में एक की तबीयत खराब थी, जिसके इलाज के लिए जवान अस्पताल जाने के लिए बास्तानार कैंप से किलेपाल की ओर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने किलेपाल तुरंगुर जोड़ान क्रमांक-3 के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार जवानों को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मनमोहन लाल कुर्रें की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर बुरी तरह घायल हो गए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner