Breaking News

कुर्सी के लिए विधायक एवं कांग्रेस नेता आपस में भीड़े:

post

कवर्धा 31 मार्च 2023। राहुल गांधी के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में आज कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गयी है। रायपुर में सत्यनारायण शर्मा, बिलासपुर में रविंद्र चौबे, गरियाबंद में कवासी लखमा, कवर्धा में मोहम्मद अकबर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी भी नजर आयी। मोहम्मद अकबर की प्रेस कांफ्रेंस के पहले कुर्सी के लिए पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और वरीष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल में तू-तू-मैं-मै हो गयी। मीडिया और नेताओं की मौजूदगी में ही विधायक और नेता आपस में लड़ने लगे। झगड़ा बढ़ता देख जिलाध्यक्ष ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक कुर्सी पर बैठने को लेकर नेताओं में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। देखते ही मंच पर ही नेताओं के बीच जमकर बहस बाजी हुई। पंडरिया के ममता चंद्राकर और क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल के बढ़ते मामले को देख कांग्रेस जिलाअध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवंशी ने मामले को शांत कराया।

इधर प्रेस कांफ्रेस के दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर प्रहार करने का काम भाजपा कर रही है। बोलने की आजादी पर प्रतिबंध लागाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल गांधी खुलकर बोलते हैं। अडानी के संबंधों के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें बोलने से रोका जाता है। केंद्र सरकार की गलतियों को राहुल गांधी ने उजागर किया तो केंद्र सरकार ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी, घर खाली करने का नोटिस दे दिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner