बेंगलुरू/ कांग्रेस ने पार्टी को आतंकवाद से जोड़ने वाले बयान को लेकर शनिवार को बेंगलुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक रैली में कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद का समर्थन कर रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Journalist खबरीलाल