तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के पास रविवार शाम एक पर्यटकों से भरा नाव पलट गया। हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। नाव में 40 से अधिक लोग सवार थे। बचाव अधिकारियों ने बताया कि अब तक हमने 21 लाशें बरामद की हैं। हमें नाव पर सवार लोगों की सही संख्या का पता नहीं है, लिहाजा, खोज जारी रखे हुए हैं कि क्या और भी पीड़ित हाउसबोट में फंसे हैं या नहीं। हाउसबोट डबल डेकर था, जिसमें नीचे ऊपर पर्यटक सवार थे। बोट पलटने के बाद उसके गेट अपने आप बंद हो गए। इस कारण टूरिस्ट उसमे फंस गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
उधर, राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर मलप्पुरम जिला कलेक्टर को समन्वित आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बयान में कहा गया है कि दमकल और पुलिस इकाइयां, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी और जिले के तनूर और तिरुर इलाकों के स्थानीय लोग बचाव अभियान में शामिल हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि मंत्री अब्दुरहिमन और रियास बचाव अभियान का समन्वय कर रहे हैं। पानी से निकाले गए लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Journalist खबरीलाल