Breaking News

विशेष टिप्पणी :: रायपुर का एक रास्ता, हालत जर्जर, सो रहा है निगम और PWD अधिकारीगण:

post

25 मई 2023 :: विशेष टिप्पणी -  रायपुर के लाभांडी से जो रास्ता अवनति विहार सेंट ज़ेवियर्स स्कूल की तरफ जाता है है विगत वर्षों से आज दिनांक तक जरजर हालात में है। एक बार कोई वहां से दोपहिया या साईकल से गुजरे तो धूल की होली खेलने के लिए विवश हो जाते हैं। इस क्षेत्र के पार्षद, इस क्षेत्र के विधायक को शायद ही इस बाबत जानकारी हो। रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर को भी इस बाबत संज्ञान लेते हुए इस महत्त्वपूर्ण रास्ते का अविलम्ब निर्माण करवाना चाहिए।

रायपुर प्रशासन, पीडब्लूडी विभाग से आग्रह करना चाहूंगा कि वे अपने वातानुकूलित कमरे से बाहर निकलकर इस रास्ते का निरीक्षण कर यथोचित व्यवस्था करें। यह रास्ता विशाखापटनम रेलवे लाइन के बाजू में स्थित है जहां से सेंट ज़ेवियर्स, रयान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे, टीचर्स, अभिभावक, उस क्षेत्र के रहवासी व आदि इस रास्ते का रोजाना उपयोग करते हैं।

रास्ते की स्थिति इतनी ही खराब है कि कभी भी किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है। पर हमारे सार्वजनिक जीवन जीने वाले नेताजियों को कहां इस ओर ध्यान है। यदि ध्यान होता तो यह रास्ता अभी तक बनकर तैयार हो जाता। बरसात आने वाला है और इस रास्ते पर बने विभिन्न आकार के गड्ढे भरजाएँगे साथ ही यह रास्ता दलदल के रूप में तब्दील हो जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner