Breaking News

शराबी पति को पत्नी और उसके पिता ने डंडे से पीटकर कर दी हत्या:

post

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने पहले शराबी पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी युवती का कहना है, वो अपने पति से परेशान थी। और उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी मर्डर कर दी। बहरहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नेवई थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी कविता साहू ने दुर्ग SP को बताया, उसका शादी 4 वर्ष पहले अभिषेक नायक (25) से हुआ था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अभिषेक आदतन शराबी और आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी था। इस दौरान कविता और अभिषेक को एक बेटा हुआ। इसके बाद अभिषेक चोरी के एक मामले में जेल चला गया। इसके बाद कविता के पिता गुमान साहू ने उसकी शादी पाटन में एक युवक से कर दी।

अभिषेक जब जेल से आया तो उसे उसका बेटा दे दिया गया। अभिषेक को ये बात इतनी नागवार गुजरी को वो कविता के ससुराल गया और उसकी सच्चाई बता दी। इसके चलते कविता की दूसरी शादी भी टूट गई। और फिर कविता अपने पिता के साथ इंदिरा चौक में रहने लगी। दो दिन पहले 25 मई को अभिषेक उसे मिला और बोला कि, वो अपने बेटे से मिलने क्यों नहीं आ रही है। इस पर कविता और उसका झगड़ा हो गया।

कविता वहां से घर आ गई। उसे पता था कि, अभिषेक उससे झगड़ा करने घर भी आएगा। इसलिए उसने पिता के साथ मिलकर उसकी मर्डर की प्लानिंग कर डाली। अभिषेक 25 मई की रात करीब 8.30 बजे कविता के घर पहुंचा। वो शराब के नशे में था। इसका फायदा उठाकर कविता और उसके पिता ने डंडे से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner