इंफाल, 29 मई [एजेंसी]। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि दंगे के दौरान घरों में आग लगाने और नागरिकों पर गोलीबारी करने में शामिल लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। रविवार को मणिपुर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच ताजा संघर्ष की पृष्ठभूमि में सिंह की ये टिप्पणी आई है।
राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि संघर्ष का ताजा दौर समुदायों के बीच नहीं बल्कि कुकी उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच है। सिंह ने यह भी कहा कि सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफलों से नागरिकों पर गोलीबारी करने के मामले सामने आए हैं।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन आतंकियों को निशाना बनाया।सीएम ने जनता से सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में बाधा नहीं डालने की अपील की और उनसे सरकार में विश्वास रखने और सुरक्षा बलों का समर्थन करने का आग्रह किया। सिंह ने कहा, हमने इतने लंबे समय तक कठिनाइयों का अनुभव किया है और हम राज्य को कभी भी बिखरने नहीं देंगे।

Journalist खबरीलाल