Breaking News

Big News Raipur :: अभिनेता, आईपीएस, पार्षद सहित 300 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश:

post

रायपुर.  भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बड़ा धमाका करते हुए पूर्व आईएएस, दो पद्मश्री कलाकार, दो बड़े नेताओं सहित 300 लोगों को भाजपा में प्रवेश करा लिया। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि भाजपा का दामन थामने वालों में अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री राधेश्याम बारले, पूर्व आईएएस आरपीएस  त्यागी और पार्षद अमर बंसल शामिल हैं। उसके अलावा पूरे प्रदेश से 300 लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है। 

पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा  की उपस्थिति मे पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सभी को पुष्प गुच्छ देकर, भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। 

सूत्रों के मुताबिक आईएएस नीलकंठ टेकाम भी भाजपा प्रवेश करने वाले थे लेकिन उनका वीआरएसआवेदन स्वीकृत ना होने के कारण उन्होंने फिलहाल इसे स्थगित कर दिया। समझा जा रहा है कि आने वाले समय में वे भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। 

यह घटनाक्रम भाजपा के लिए बहुत उत्साहवर्धक माना जा रहा है। इतने बड़े नेताओं के साथ 300 लोगों का आज का प्रवेश किया जाना कांग्रेस के लिए थोड़ा चिंता का सबब हो गया है। इस भाजपा प्रबेश पर सरकार और प्रशासन की नजर लगी रही। प्रशासन के दो अफसर भाजपा प्रवेश रोकने में लगे रहे जिसमें वे शायद टेकाम को रोकने में सफल रहे।  छत्तीसगढ़ प्रदेश के 300 से ज्यादा लोगों सहित महशूर छत्तीसगढ़ी कलाकार, कृषक, समाजसेवी व्यापारी ,प्रोफेशनल भाजपा में शामिल हुए। 

इसी तरह पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी भी अभी तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ थे लेकिन आज उन्होंने भी भाजपा प्रवेश कर लिया। बताया जाता है कि त्यागी कोरबा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पद्मश्री अनुज शर्मा भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने रायपुर की एक सीट, भाटापारा और बलौदाबाजार जैसी कोई सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

पार्षद अमर बंसल भी राजधानी की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं हांलांकि उनका कहना है कि यह सब पार्टी के आदेश पर निर्भर करेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner