रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मान समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेल में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित। राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का भी किया गया सम्मान। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जब नारायणपुर के बच्चे मलखम्ब में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है। छत्तीसगढ़ के स्तर पर देखें हॉकी में अच्छा प्रदर्शन रहा है । यहाँ ऐसे भी खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बहुत से खिलाड़ियों ने ओलंपिक और नेशनल गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया है ।
खेल के क्षेत्र में और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण देने की आवश्यकता है, इससे निश्चित रूप से परिणाम भी सकारात्मक होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इसके लिए दृढ़ संकल्पित है

Journalist खबरीलाल