जगदलपुर :: छग के बस्तर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस छग में राम के नाम पर रामलीला कर रही है ।जो कांग्रेस वर्षो तक रामसेतु और राम के अस्तित्व को नकारती रही आज वही कांग्रेस छग में राम के नाम का माला जप रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपद्रवियों और चर्च के सहारे छग में चुनाव जीतती है । छग धर्मांतरण का मुख्य केंद्र बना हुआ है और बस्तर धर्मांतरण का हेड क्वार्टर ।
दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ओडीशा दौरे के बाद ओडीशा से सीधे जगदलपुर आ गए ।उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात चीत की ।उन्होंने प्रेस वार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ढोंग और डपोरशंख की राजनीति करती है ।उन्होंने कहा कि कंश भी श्रीकृष्ण को भांजा बोलता था ।
इधर बस्तर आये केंद्रीय मंत्री के धर्मांतरण वाले बयान पर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार में अगर एक भी धर्मांतरण हुआ है और भाजपा इसे साबित कर देती है तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलो राज करो कि नीति पर चलने वाली पार्टी है । वर्तमान में भाजपा केवल ओर केवल झूठ की राजनीति कर रही है इनके पास किन्ही आरोपों के तथ्य नहीं होते ।
आपको बता दें कि प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने है ।चुनाव को देखते हुए भाजपा धर्मांतरण के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने में लगी है वही कांग्रेस भाजपा के हिन्दू कार्ड को फेल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।

Journalist खबरीलाल