Breaking News

Raipur :: मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव, कई मंत्री पहुंचे सीएम हाउस:

post

रायपुर। भूपेश कैबिनेट में बदलाव की खबर है. मंत्रियों के विभागों में बदलाव होने के आसार हैं. सीएम भूपेश बघेल इसे लेकर बहुत पहले ही संकेत दे चुके हैं. अब इसे लेकर CM हाउस में मंत्रियों का जमावड़ा लगने लगा है. कई मंत्री मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मौजूद हैं. मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चा होने की ख़बर है.

सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों को नए विभागों का दायित्व सौंपा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक इसमें उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा का जिम्मा दिया जा सकता है. ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग मिल सकता है. वहीं मोहन मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग मिलने की संभावना है. रविंद्र चौबे से कृषि विभाग लेकर शिक्षा विभाग की जवाबदारी दी जा सकती है. शाम तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner