Breaking News

Raipur :: डिप्टी सीएम टीएस बाबा के गाड़ी को रोककर महिलाओं ने झोली फैलाकर मांगी अनुकम्पा नियुक्ति:

post

रायपुर 19 जुलाई 2023। अनुकंपा नियुक्ति मांग रही महिला प्रदर्शनकारियों ने आज उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला बीच सड़क पर रूकवा दिया। दरअसल सिंहदेव हर दिन की तरह देर शाम बैडमिंटन खेलने के लिए राजकुमार कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान जब वो बुढ़ापारा धरनास्थल के पास से गुज रहे थे, तो दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवाओं ने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला रूकवा दिया।

अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की विधवाओं ने सड़क पर झोली फैलाकर बाबा से भीख मांगी और गुहार लगायी कि उनकी मांगों को पूरा किया जाये। विधवाओं को देख सिंहदेव ने अपना काफिला रूकवा दिया। पहले तो उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही बात की और फिर गाड़ी से उतर गये।विधवाओं ने बताया कि उन्हें अपनी मांग रखते हुए सालों हो गये हैं, लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है।

सभी विधवाओं ने अपना आंचल फैलाते हुए मांग की, उनकी अनुकंपा नियुक्ति की मांग को पूरा किया जाये। उपमुख्यमंत्री ने विधवाओं की बात सुनी और कहा कि सब आंदोलनकारी की मांगों के विषय में चर्चा चल रही है। सभी का निराकरण सरकार करेगी। इस दौरान प्रदर्शनकारी विधवाएं झोली फैलाकर बाबा से अनुरोध करती रही, कि विधानसभा सत्र में हमारी मांग पूर्ण करवा दीजिए। कुछ देर विधवाओं से बात करने के बाद उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला आगे बढ़ गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner