पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में हुए शामिल:

post

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण
कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं और आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि शामिल होते ही भाजपा उन्हें बड़ा तोहफा दे सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी उन्हें राज्यसभा
सांसद बना सकती है। वहीं, चव्हाण ने इस वजह पर भी बात की कि उन्होंने
कांग्रेस छोड़ने का फैसला क्यों लिया। इसके अलावा कांग्रेस छोड़ने के बाद
से ही पार्टी की प्रदेश इकाई के अंदर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।

अशोक चव्हाण के बाहर जाने के बाद से कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मचा
हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सभी विधायकों से संपर्क साधे
हुए हैं और उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अभी भी सब ठीक चल रहा है,
जल्दबाजी में किसी भी विधायक को गलत फैसला नहीं लेना चाहिए। पहले ही संकट
का सामना कर रही कांग्रेस की स्थिति चव्हाण की विदाई के साथ और खराब होती
दिख रही है। ऐसा तब हो रहा है जब लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं।

अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं आज भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। रिपोर्ट्स के
अनुसार दोपहर 12.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें भाजपा में
शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर
बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। अपने इस
फैसले को लेकर चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का चैप्टर बंद हो चुका है, फिर उस
पर क्या ही बात की जाए। आज से मेरी राजनीति की नई इनिंग शुरू होने जा रही
है।

इसी बीच एक जानकारी यह सामने आई है कि अशोक चव्हाण भाजपा की ओर से
राज्यसभा जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यसभा के लिए भाजपा की लिस्ट
मंगलवार की शाम या फिर बुधवार की सुबह तक जारी हो सकती है। बताया जा रहा है
कि अशोक चव्हाण कल राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश,
छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के लिए अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची
जारी कर चुकी है। जल्द ही महाराष्ट्र की लिस्ट भी आ जाएगी।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!