Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,March 06,2024

बड़ा झटका ; 542 विकेट लेने वाले इस भारतीय गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास :

post

भारतीय क्रिकेटर शाहबाज अहमद ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का
ऐलान कर दिया है। 34 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर अब विदेश की टी-20 लीग में
हिस्सा लेना चाहते हैं। रिटायरमेंट के बाद वो अब लीजेंड्स क्रिकेट के टी-20
टूर्नामेंट भी खेल सकेंगे। नदीम झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे।
नदीम ने किया संन्यास का ऐलान
नदीम
ने रांची में ही साल 2019 के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास
क्रिकेट में उनके नाम 542 विकेट भी हैं। रिटायरमेंट के बाद नदीम ने कहा कि
मैं लम्बे समय से रिटायरमेंट के बारे में सोच रहा था, अब मैंने तीनों
फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। मुझे हमेशा से लगता है कि अगर आपमें टीम
इंडिया के लिए खेलने की मोटिवेशन है तो आप लम्बे समय तक घरेलू क्रिकेट में
खुद को पुश करते हैं।
सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट
उन्होंने
कहा कि अब मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के ज्यादा मौके नजर नहीं आते,
युवाओं को अब ज्यादा मौके भी मिलेंगे। मैं देश के बाहर विदेश की टी-20 लीग
में भी खेलने की ओर ध्यान दे रहा हूं। मैं फैसले लेते वक्त इमोशंस को हमेशा
अलग रखता हूं। झारखंड के लिए मैं 20 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। हमने
रणजी ट्रॉफी का खिताब भले न जीता हो लेकिन एक स्ट्रॉन्ग टीम जरूर बना दी
है। जो हर 2-3 साल में घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंच जाती है। अब
कोई भी झारखंड टीम को हल्के में नहीं लेता।
15 साल की उम्र में किया था रणजी डेब्यू
सोशल
मीडिया पर उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। साल 2002 में बिहार की अंडर-14
क्रिकेट टीम में सिलेक्ट होने से 2024 तक का सफर खूबसूरत रहा। भारतीय
क्रिकेट बोर्ड, झारखंड क्रिकेट, धनबाद क्रिकेट, मुंबई इंडियंस, दिल्ली
डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स को मैं धन्यवाद देता
हूं। जिन्होंने मुझे अपनी टीम से खेलने का मौका दिया।। नदीम ने 15 साल की
उम्र में रणजी डेब्यू किया था। उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने में 15 साल
और लग गए।
उनका ये दो साल रहा था शानदार
2019 में
नदीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने होम ग्राउंड रांची में डेब्यू किया। 2
साल बाद उन्होंने एक और टेस्ट खेला, जो उनके करियर का आखिरी टेस्ट रहा। बता
दें वो साल 2015-16 और 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीजन में टॉप विकेट टेकर
रहे थे। उन्होंने दोनों सीजन मिलाकर कुल 106 विकेट झटके थे। 2018-19 की
विजय हजारे ट्रॉफी में नदीम ने 24 विकेट लिए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner