Breaking News

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की साझा रैली:

post

नई दिल्ली. दिल्ली
के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली
के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की साझा रैली होने जा रही है। आम आदमी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रैली के लिए आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग और
दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है। हालांकि, रैली में अधिकतम 20 हजार लोगों
को ही जुटाने की अनुमति दी गई है। रैली का स्लोगन 'तानाशाही हटाओ,
लोकतंत्र बचाओ' तय किया गया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत
विपक्षी दलों के एक दर्जन बड़े नेता इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने
रैली में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। रैली में शरद पवार, उद्धव ठाकरे,
अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। हालांकि, ममता बनर्जी की पार्टी
की तरफ से डेरेक ओब्रायन रैली में हिस्सा लेंगे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व
सीएम फारूक अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, वाम नेता
सीताराम येचुरी और जी देवराजन भी मंच पर मौजूद रहेंगे। पंजाब के
मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने नेता की गिरफ्तारी का विरोध करते नजर आएंगे।
सूत्रों के मुताबिक महबूबा मुफ्ती से भी बात हुई है। लेकिन उनके आने की
पुष्टि नहीं हो सकी है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner