Breaking News

Raipur :: भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण सेवा और संघर्ष का ही परिणाम है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर है - बृजमोहन अग्रवाल:

post

भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित। अश्विनी नगर में बूथ विजय अभियान, झंडा रोहण एवं दीवार लेखन का आयोजन।

रायपुर 6 अप्रैल - भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और परिश्रम से ही संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार मिला और भाजपा को देशभक्ति, जनसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में पहचान मिली। जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में लगातार है।  यह बात रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार पुरानी बस्ती मंडल और डीडी नगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के अवसर पर कही। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बताया कि 1980 में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी ने मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के अवसर पर कहा था कि बादल छटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और आज देश भर में कमल खिल चुका है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही सनातन का सूर्योदय हो गया है।      यह भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा और संघर्ष का ही परिणाम है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और 2047 तक विकासशील से विकसित देश बन जाएगा।

श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं अब ऐसे में वह तन मन धन के साथ जुड़ जाए और नए भारत के निर्माण के लिए मोदी जी को पुनः विजई बनाएं जिसके लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की नीति और रिति को उनके सामने रखना होगा और भाजपा के लिए वोट मांगने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमको मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का शुभ अवसर मिल रहा है। इसलिए हमको हम लोगों को भी पूरी ताकत के साथ इस चुनावी युद्ध को जितना होगा। मोदी जी ने हम लोगों को चुनावी युद्ध जीतने के लिए महतारी वंदन ,उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, नल जल, आयुष्मान, स्वानिधि, विश्वकर्मा जैसी सैकड़ों योजनाएं दी हैं। जिनका हर एक भारतवासी लाभ उठा रहा है। कार्यकर्ताओं को जनता के सामने इन्हीं योजनाओं के लाभ को बताना है और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से कमल का फूल खिलाना है।  भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर अश्विनी नगर में बूथ विजय झंडा रोहण एवं दीवाल लेखन का आयोजन किया गया। पार्षद मृत्युंजय दुबे द्वारा किए गए इस आयोजन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की साथ ही श्री अग्रवाल ने घरों में भाजपा झंडा लगाया और पार्टी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए दीवार लेखन का शुभारंभ किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner