IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को...:

post

Rohit Sharma और Hardik Pandya की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी
ज्यादा शेयर की जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में मुंबई
इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था, रविवार से पहले तक मुंबई
इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी, लेकिन
महज एक जीत के साथ ही वह आठवें पायदान पर पहुंच गई है। आईपीएल 2024 की
शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी तरह से अच्छी नहीं रही। फैन्स ने जहां
कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग की, तो वहीं टीम भी
लगातार एक के बाद एक तीन मैच हार गई। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या काफी
ज्यादा दबाव में भी थे। इन सबके बीच खबरें लगातार यही आ रही हैं कि मुंबई
इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का माहौल भी काफी गर्म है। ऐसे में मुंबई इंडियंस
के लिए यह जीत सूखे रेगिस्तान में पानी की बूंद जैसी थी। इस जीत के बाद
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जाकर हार्दिक पांड्या को गले भी लगाया।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, लेकिन सवाल यह खड़ा
होता है कि क्या वाकई मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ सही हो गया
है? खैर इसका जवाब देना जल्दबाजी होगी, क्योंकि यह टूर्नामेंट काफी लंबा है
और आने वाले मैचों में देखना होगा कि टीम के अंदर किस तरह का माहौल है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद हालांकि हार्दिक पांड्या ने साफ कहा
कि ड्रेसिंग रूम का माहौल एकदम बढ़िया है।

मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच की बात करें तो
वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और
मुंबई इंडियंस को पहले बैटिंग का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में
पांच विकेट पर 234 रन बना डाले, लेकिन मजेदार बात यह थी कि इस स्कोर में
किसी भी मुंबई इंडियंस के बैटर की हाफसेंचुरी शामिल नहीं है। बिना किसी
बैटर के हाफसेंचुरी के आईपीएल में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे
बड़ा स्कोर था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर
205 रन ही बना पाई।

रोमारियो शेफर्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने महज 10
गेंदों पर नॉटआउट 39 रनों का योगदान दिया। रोमारियो शेफर्ड ने तीन चौके और
चार छक्कों की मदद से ये रन बनाए। रोमारियो के अलावा रोहित शर्मा ने 49,
ईशान किशन ने 42 और टिम डेविड ने नॉटआउट 45 रनों का योगदान दिया।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!