27 अप्रैल को पीएम मोदी दमन में, अमित शाह पोरबंदर में और प्रियंका गांधी की वलसाड में चुनावी सभा:

post

अहमदाबाद | गुजरात में लोकसभा की 25 सीटों पर आगामी 7 मई 2024 को वोट डाले जाएंगे| पहले चरण के बाद 26 अप्रैल को दूसरे दौर की वोटिंग खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस समेत पार्टियों के राष्ट्रीय नेताओं के गुजरात दौरे बढ़ जाएंगे| आगामी 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दमन में जनसभा को संबोधित करेंगे| दीव दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार के समर्थन में दमन के कॉलेज ग्राउंड में पीएम मोदी की सभा का आयोजन किया गया है| वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 मई को पोरबंदर के जामकंडोरणा में जनसभा को संबोधित करेंगे| भाजपा ने पोरबंदर लोकसभा सीट से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को उम्मीदवार बनाया है| जामकंडोरणा पोरबंदर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है और अमित शाह की सभा को लेकर जामकंडोरणा के विधायक जयेश रादडिया समेत उनकी टीम जोरदार तैयारियों में लगी हुई है| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी 27 अप्रैल को गुजरात में होंगी| दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर में प्रियंका गांधी जनसभा करेंगी| 27 अप्रैल की सुबह 10 बजे आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी वलसाड लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनंत पटेल का प्रचार करेंगी|

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!