Breaking News

Raipur :: चलती ट्रेन में गिरा खंबा, 3-4 यात्री को आई चोटें:

post

रायपुर ।  रायपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, उरकुरा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में खंभा गिर गया, जिससे एसी बोगी की कांच टूट गई और इसमें सवार कई यात्री भी घायल हो गए हैं। शालीमार एक्सप्रेस  में इस घटना की जांच के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ का अमला पहुंच गया है। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जा रही शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18030) के ट्रेन एस 6 सहित पास के दो-तीन एसी कोच पर रायपुर और उरकुरा के बीच बिजली का खंभा गिर गया। इससे कोच को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ 3-4 यात्रियों को भी चोट आई है। 

ट्रेन के रायपुर स्टेशन में पहुंचने पर चोटिल ट्रेन में सवार एक मासूम सहित तीन यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। वहीं जांच के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंच गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए रेल अधिकारी सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने बताया कि 3 से 4 यात्रियों की चोट लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कुछ यात्रियों को हल्की चोट लगी है, उन्हें आराम के लिए एसी कोच में भेजा गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner