Breaking News

IAS पूजा खेडकर की फैमिली के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, मां को हिरासत में लिया गया:

post

फर्जी सर्टिफिकेट के इस्तेमाल के आरोपों से घिरीं IAS पूजा खेडकर की फैमिली के खिलाफ भी ऐक्शन तेज हो गया है। खबर है कि पुलिस ने IAS की मां मनोरमा खेडकर को हिरासत में ले लिया है। खास बात है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर किसान के सामने बंदूक लहराती हुई नजर आ रही थीं। इधर, पुलिस ने पूजा को भी अन्य मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया है कि मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है। एसपी पंकज देशमुख का कहना है कि पौड पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। मनोरमा का खिलाफ यह कार्रवाई कथित तौर पर किसानों को बंदूक दिखाकर धमकाने के खिलाफ की गई हैं। अधिकारियों ने बताया है कि वह महाड के एक होटल में थीं। अधिकारी ने कहा, 'वह बीते तीन से चार दिनों से होटल में रह रही थीं।'

इससे पहले पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, कई नोटिस के बाद भी खेडकर परिवार ने जवाब नहीं दिया। खबर है कि पुणे ग्रामीण पुलिस की 5 टीमें पूजा खेडकर के माता-पिता की तलाश कर रही हैं।

IAS पूजा खेडकर की मां भी कम नहीं, किसान पर दिन दहाड़े तान दी बंदूक

कथित तौर पर किसानों को धमकाने के मामले में पूजा खेडकर के पैरेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद पुणे पुलिस ने कहा था कि आरोपी गायब हैं और उनके फोन भी बंद हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया था, 'आरोपी फरार हैं। हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner