Breaking News

SECL (खबरीलाल न्यूज़) :: कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि:

post

khabrilalसाउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के हसदेव क्षेत्र अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ स्थित खान बचाव केंद्र में 16 नवंबर 2026 को कोल इंडिया लिमिटेड के प्रथम खान बचाव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान खान बचाव नायक स्व. श्री जसवंत सिंह गिल के अदम्य साहस को नमन करते हुए खान बचाव कार्यों में योगदान देने वाले कर्मियों के समर्पण एवं सेवाओं को सम्मानित किया गया।    उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित महावीर कोलियरी में जलभराव के कारण भूमिगत खदान में फंसे 65 खनिकों को स्व. श्री जसवंत सिंह गिल ने विशेष रूप से तैयार इस्पात के कैप्सूल की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला था। उनके इस ऐतिहासिक बचाव अभियान पर हिंदी फिल्म 'मिशन रानीगंज' भी बनाई गई है। इसी साहसिक विरासत की स्मृति में कोल इंडिया द्वारा खान बचाव दिवस की शुरुआत की गई है।   कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री सी. पी. गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्व. श्री जसवंत सिंह गिल के पुत्र श्री सरप्रीत सिंह को उनके पिता के अतुलनीय योगदान के सम्मान में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही एसईसीएल के पूर्व अधीक्षक (बचाव) श्री पी. के. मित्रा को भी खान बचाव सेवाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मनेन्द्रगढ़ स्थित खान बचाव केंद्र में कोल इंडिया एवं बचाव दल के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने बचाव उपकरणों एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया।मुख्य समारोह में स्व. श्री जसवंत सिंह गिल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र ने उपस्थित कर्मियों को बचाव शपथ दिलाई। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में प्राण न्योछावर करने वाले खनिकों एवं बचाव कर्मियों की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में जोहली गांव बचाव अभियान, कोतमा भवन दुर्घटना, अंजन हिल भूमिगत खदान एवं शक्ति बोरहोल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बचाव अभियानों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही श्री मनोज बिश्नोई, महाप्रबंधक, हसदेव क्षेत्र, श्री प्रकाश राय, महाप्रबंधक, सुरक्षा एवं बचाव एवं श्री बी. शिव कुमार, महाप्रबंधक (खनन), एसईसीएल मुख्यालय ने अपने अनुभव साझा करते हुए खान बचाव की चुनौतियों, आधुनिक तकनीकों एवं आपातकालीन तैयारियों पर प्रकाश डाला।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner