बिलासपुर, 17 नवंबर 2026/ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई, शिक्षकों और किताबों की कमी तथा सिविल सेवा तक पहुंचने का कठिन सफर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज तखतपुर में अपने जीवन के इन्हीं अनुभवों को साझा कर छात्र-छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी लगन से जुटने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सुविधाओं के साथ सबसे अधिक जरूरी लक्ष्य के प्रति जुनून, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत है। सही सोच और योजनाबद्ध तैयारी के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों में भी अपनी राह बना सकते हैं।
श्री चौधरी तखतपुर के रामसदन में आयोजित शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लगभग 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 250 सीटों के नालंदा परिसर का शिलान्यास और लगभग 1.60 करोड़ रुपए के परमेश्वरी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नालंदा परिसर का निर्माण शहर के जीएमपी स्कूल के निकट किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री धरमजीत सिंह ने की। वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों को बताया कि उन्होंने रायगढ़ जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। स्कूल में शिक्षकों की कमी थी और आगे बढ़ने के लिए संसाधन भी सीमित थे। बारहवीं के बाद भिलाई पहुंचे तो सिविल सेवा की तैयारी के लिए जरूरी किताबें जुटाना भी चुनौती थी। किताबों की तलाश में दिल्ली तक जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन कठिनाइयों के बीच भी अपने लक्ष्य पर विश्वास बनाए रखा और तैयारी जारी रखी। मसूरी स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए श्री चौधरी ने बताया कि एक बार वे अकादमी देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भीतर प्रवेश नहीं मिला। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया कि अब यहां आईएएस अधिकारी बनकर आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन की कोई कठिनाई उनके सपनों से बड़ी नहीं है। अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और तैयारी में लगाएं तथा असफलताओं से सीखते हुए आगे बढ़ें।
श्री चौधरी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान किताबों और अध्ययन सुविधाओं की कमी को उन्होंने स्वयं महसूस किया था। इसी अनुभव ने युवाओं के लिए बेहतर पुस्तकालय बनाने की प्रेरणा दी। रायपुर कलेक्टर रहते हुए उन्होंने लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर बनवाया, जहां करीब तीन हजार युवा अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी गांव, जिले या राष्ट्र का भविष्य संवारने के लिए पुस्तकालयों में निवेश जरूरी है। तखतपुर का नालंदा परिसर भी युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए अनुकूल वातावरण देगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 22 स्थानों पर नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं। तखतपुर में इसकी स्वीकृति के लिए विधायक श्री धरमजीत सिंह ने लगातार प्रयास किए और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभाग से प्रस्ताव आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि लगभग एक से डेढ़ वर्ष में परिसर तैयार होने पर स्थानीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विद्यार्थियों को करियर की तैयारी का मंत्र देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि स्कूली जीवन से ही यह समझना जरूरी है कि आगे क्या बनना है और उसके लिए कौन-सी परीक्षा तथा पाठ्यक्रम चुनना होगा। आगामी चार-पांच वर्षों का लक्ष्य तय कर अनुशासन के साथ मेहनत करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों में करियर काउंसिलिंग पर जोर देते हुए उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों की जानकारी देने वाली एक हजार पुस्तकें तखतपुर को उपलब्ध कराने की घोषणा की।

Journalist खबरीलाल