Breaking News

Korba (खबरीलाल न्यूज़) :: जनजातीय नायकों का त्याग और बलिदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व - उपमुख्यमंत्री अरुण साव:

post

khabrilalबिलासपुर. 17 नवम्बर 2026. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव थे। अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की। विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जनजातीय नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए।     उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को समाज ‘धरती आबा’ और भगवान के रूप में पूजता है। कम आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी, अत्याचार और जनजातीय समाज को भ्रमित करने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया। उनका साहस और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों और समाज के हित में संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर लोगों को भयभीत करने का प्रयास किया, ताकि कोई उनके विरुद्ध आवाज न उठा सके। इसके बावजूद स्वतंत्रता और समाज के सम्मान के लिए शुरू हुआ संघर्ष आगे बढ़ता रहा। गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे अनेक वीरों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इन नायकों के योगदान और बलिदान की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए।     उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वैभवशाली और गौरवशाली रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि जनजातीय परिवार में जन्मी श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री भी जनजातीय समाज से हैं। यह जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय नायकों की वीरगाथा, उनके संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner