Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि में प्रमुख चिन्हांकित स्थानों पर लगेंगे चिकित्सा शिविर:

post

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विकासखण्ड स्तर पर लगाए जाएंगे शिविर

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश के प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर आमजनों की सुविधा हेतु चिकित्सा शिविर लगाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन करते हुए आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के द्वारा प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र जारी किया है।

 इसके अनुसार तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व आरंभ हो रहा है। प्रदेश में नवरात्रि के पर्व में आमजनों द्वारा पंचमी से लेकर दशहरा तक आम दिनों की तुलना में ज्यादा आवागमन होता है। अतः स्वास्थ्य विभाग को ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों का चिन्हांकन करते हुए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विकासखण्ड स्तर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सभी प्रमुख चिन्हांकित स्थलों में समुचित चिकित्सा एवं अन्य स्टॉफ, पर्याप्त औषधियां, 24 घंटे एम्बुलेंस तथा प्रचार-प्रसार की सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner