सर्वर से डेटा चोरी होने के बाद दवा कंपनी डॉ.
रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने दुनियाभर में अपने प्लांट बंद कर दिए हैं। डॉ.
रेड्डीज के अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस और भारत में ड्रग प्लांट मौजूद
हैं। दवा कंपनी को कुछ दिन पहले ही रूसी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को
मंजूरी मिली थी। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने डॉ. रेड्डीज को
देश में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की
इजाजत दी थी।
इधर, दुनिया के कई देशों में कोरोना
की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही मौत की रफ्तार भी इन देशों में
तेज हो गई है। राहत की बात है कि भारत में इसके उलट मौत की रफ्तार धीमी
पड़ने लगी है। हर दिन अभी यहां औसतन 700-800 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा
रहे हैं। अगस्त-सितंबर में यही आंकड़ा 1 हजार से 1100 तक पहुंच गया था।
आंकड़ों
पर नजर डालें तो यूएस में अगस्त-सितंबर माह में हर दिन जान गंवाने वालों
की संख्या घटकर 400-600 हो गई थी। जो एक बार फिर से बढ़कर 700-800 हो गई है।
इसी तरह स्पेन में 50-100 मरीज जान गंवा रहे थे जो जहां अब 150 से 290 तक
मौतें होने लगी हैं। भारत में अब तक 1.16 लाख से ज्यादा मौतें हुईं हैं।
बीते 24 घंटे में 703 लोगों की जान गई है।
देश में अब तक 77 लाख 5 हजार 158 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की
बात है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा 68 लाख के पार हो चुका है। 68 लाख 71
हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 7 लाख 15 हजार 509 मरीजों का इलाज चल
रहा है, जबकि 1 लाख 16 हजार 653 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में
56 हजार नए मामले सामने आए और 79 हजार 342 लोग ठीक हुए।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के टॉप-5 संक्रमित राज्यों में 85% से ज्यादा
लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 95.09%, तमिलनाडु में
93.15% और उत्तर प्रदेश में 91.91% मरीज रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में
86.50% और कर्नाटक में 85.25% लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश का औसत
रिकवरी रेट 88.82% हो गया है।
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य
में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले और 1222 लोग रिकवर हुए। 17
संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 63 हजार 296 लोग कोरोना पॉजिटिव हो
चुके हैं। इनमें 12 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48
हजार 82 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 2828 मरीजों की मौत हो चुकी
है।
2. राजस्थान
राज्य
में बीते 24 घंटे में 1810 केस मिले, 2865 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की
मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 78 हजार 933 लोग संक्रमित पाए जा चुके
हैं। इनमें 19 हजार 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 57 हजार
960 लोग ठीक हो चुके हैं। 1788 संक्रमित अब तक जान गंवा चुके हैं।
3. बिहार
राज्य
में बीते 24 घंटे में को 1277 नए मरीज मिले और 1319 लोग ठीक हुए। 8
संक्रमितों की मौत हो गई। मरीजों का आंकड़ा अब 2 लाख 8 हजार 238 हो गया है।
इनमें 11 हजार 10 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 96 हजार 208 लोग
ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1019 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
4. महाराष्ट्र
राज्य
में संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा 24 लाख 633 हो गया है।
बीते 24 घंटे में 180 मरीजों की मौत हुई। 8142 नए केस मिले और 23 हजार 371
लोग रिकवर हुए। अब तक 16 लाख 17 हजार 658 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
इनमें 1 लाख 58 हजार 852 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 15 हजार
679 लोग ठीक हो चुके हैं।
5. उत्तरप्रदेश
राज्य
में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 61 हजार 475 लोग हो गया है। पिछले 24
घंटे के अंदर 2321 नए केस मिले और 3332 लोग रिकवर हुए। 41 मरीजों की मौत हो
गई। संक्रमण से अब तक 4 लाख 25 हजार 356 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी 29
हजार 364 मरीजों का इलाज चल रहा है। 6755 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Journalist खबरीलाल