Breaking News

मोहम्मद शमी की वापसी का खत्म होगा इंतजार, नई दिल्लीThu, 9 Jan 2025 09:33 AM Share Follow Us on मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार हर किसी को है। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से ही वह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इस आईसीसी टूर्नामेंट में भी वह चोट के साथ खेले थे। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने सर्जरी जरूर करवाई, मगर उनकी फिटनेस को लेकर समस्या बनी रही। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारत को उनकी कमी खली। मगर अब भारतीय फैंस का इंतजार खत्म होने को है क्योंकि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू लिमिटेड ओवर सीरीज में मोहम्मद शमी वापसी कर सकते हैं और इस सीरीज में वह उम्दा प्रदर्शन कर चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल क्रिकेट अकादमी की मेडिकल टीम शमी पर कड़ी नजर रख रही है। सर्जरी के बाद, उनके घुटने में हल्की सूजन आ गई थी, जिसके कारण वह हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान नहीं भर पाए। फिलहाल, वह बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी अभियान का हिस्सा हैं और गुरुवार को हरियाणा:

post

नई दिल्ली.  मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार हर किसी को है। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से ही वह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इस आईसीसी टूर्नामेंट में भी वह चोट के साथ खेले थे। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने सर्जरी जरूर करवाई, मगर उनकी फिटनेस को लेकर समस्या बनी रही। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारत को उनकी कमी खली। मगर अब भारतीय फैंस का इंतजार खत्म होने को है क्योंकि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू लिमिटेड ओवर सीरीज में मोहम्मद शमी वापसी कर सकते हैं और इस सीरीज में वह उम्दा प्रदर्शन कर चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल क्रिकेट अकादमी की मेडिकल टीम शमी पर कड़ी नजर रख रही है। सर्जरी के बाद, उनके घुटने में हल्की सूजन आ गई थी, जिसके कारण वह हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान नहीं भर पाए।

फिलहाल, वह बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी अभियान का हिस्सा हैं और गुरुवार को हरियाणा के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीए से कम से कम एक फिजियो या ट्रेनर उनके साथ गया है।

बीसीसीआई की चयन समिति के सदस्यों के बड़ौदा में विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में शामिल होने और शमी के प्रदर्शन पर भी ध्यान देने की उम्मीद है।

ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी गेंदबाजी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और उनके घुटने में भी कोई खास परेशानी नहीं है। शमी को भारतीय टीम में वापसी के लिए एनसीए से हरी झंडी की जरूरत होगी।

शमी के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी एनसीए की रिपोर्ट का इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह को सिडनी में अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लग गई थी। टीम में वापसी के लिए शमी की तरह उन्हें भी एनसीए की मंजूरी की जरूरत होगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner