Breaking News

गर्म राख से भरा कंटेनर, एक मजदूर की मौत, कई दबे:

post

बिलासपुर। मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत
रामबोड़ में स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर गर्म राख से भरा
कंटेनर (साइलो) श्रमिकों के ऊपर गिर गया। इसमें वहां पर काम कर रहे श्रमिक
दब गए। प्रशासन की ओर से देर रात तक एक मौत की पुष्टि की है।

आनन-फानन
में बचाव कार्य शुरू करते हुए दो श्रमिकों को निकालकर अस्पताल भेजा गया
है। कई श्रमिक लापता हैं। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
राख में दबे श्रमिकों की तलाश की जा रही है।

संभागायुक्त महादेव कावरे ने बताया कि मुंगेली जिले के सरगांव
क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ में कुसुम इंड्रस्ट्रीज स्पंज आयरन फैक्ट्री है।
इसमें करीब 350 श्रमिक अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर
श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

लंच का समय होने पर
ज्यादातर श्रमिक काम छोड़कर लंच करने चले गए थे। इसी दौरान चिमनी के पास
गर्म राख से भरा कंटेनर वहां काम कर रहे श्रमिकों के ऊपर गिर गया। राख के
गुबार के बीच वहां काम कर रहे श्रमिक लापता हो गए।

इधर हादसे की जानकारी लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे
की जानकारी तत्काल सरगांव पुलिस को दी गई। साथ ही प्रशासन को इस घटना से
अवगत कराया गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
श्रमिकों ने किसी तरह दो श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है।

उन्हें
गंभीर अवस्था में सिम्स भेजा गया। इधर दो श्रमिक अब भी लापता हैं। उनकी
तलाश की जा रही है। हादसे में दगोरी निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई है।
वहीं, जयंस साहू, अवधेश कश्यप लापता बताए जा रहे हैं। एक घायल लखन साहू को
बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner