Breaking News

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के टिकट विवाद पर उठाए सवाल, असंतोष को बताया कांग्रेस की हार का कारण :

post

रायपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के बाद
कार्यकर्ताओं के असंतोष को लेकर भाजपा नेता मुखर हो गए हैं। सांसद बृजमोहन
अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा
कि कांग्रेस के भीतर की असंतुष्टि ही उसे डुबोएगी, और यही असंतुष्टि भाजपा
के लिए जीत की राह खोलने का काम करेगी। अग्रवाल ने टिकट खरीदी-बिक्री के
आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, और यह
सब ऊपरी स्तर पर पैसे की बात होती है, तो यह तो निचले स्तर की बात है।
वहीं, विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दर्द बयान करते हुए
कहा कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को अंतिम समय तक रुलाया है। उन्होंने आरोप
लगाया कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से पैसों के नाम पर खून के आंसू बहवाए
और उन्हें टिकट के लिए चक्कर कटवाए। सोनी ने कहा, कांग्रेस नेताओं को शर्म
आनी चाहिए। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं की
बगावत पर सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक खुद ही बता रहे
हैं कि टिकट खरीदा और बेचा जाता है। उनका कहना था कि अगर कांग्रेस छोटे
कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा करेगी, तो जनता भी उनसे दूर होगी और आने वाले समय
में कार्यकर्ता भी उनका साथ छोड़ देंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner