Breaking News

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे माधव सिंह का निधन:

post

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे माधव सिंह ध्रुव का 67 साल की आयु
में गुरुवार सुबह निधन हो गया। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बुधवार देर
शाम ही रायपुर रेफर किया गया था। माधव सिंह मध्य प्रदेश की सरकार में जल
संसाधन मंत्री रह चुके थे। छत्तीसगढ़ गठन के बाद उन्हें पहली बार आदिवासी
विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

धमतरी के सिहावा से विधायक रहे माधव सिंह की तबीयत दो
दिनों से खराब थी। उन्हें ब्लड प्रेशर और फूड प्वाइजनिंग की समस्या हुई
थी। इसके बाद उनका उपचार धमतरी में ही चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा
बिगड़ने पर रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में बुधवार को शिफ्ट किया
गया। यहां से वेंटिलेटर पर थे और हालत नाजुक बनी थी।

धमतरी के सिहावा क्षेत्र से चार बार रहे विधायक

दिवंगत
माधव सिंह धमतरी के सिहावा से चार बार विधायक रहे। पहल बार जनता दल से
1977 में चुने गए। उस समय सबसे कम 25 साल की उम्र में विधायक और संसदीय
सचिव बने। इसके बाद साल 1990, 93 और 98 में कांग्रेस से विधायक निर्वाचित
हुए। इस दौरान वे अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री बनाए गए।
कांग्रेस का गढ़ बनी रही इस सीट पर साल 2003 में भाजपा की पिंकी शाह ने सेंध
लगाई।

मुख्यमंत्री ने निधन पर जताया दुख

मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
है। मुख्यमंत्री ने कहा, अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्व
मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव सिंह ध्रुव जी के निधन का समाचार दुःखद
है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल प्रदान
करने हेतु प्रार्थना करता हूं।.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner