नई दिल्ली : जहां इस समय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। वहीं यमुना में जहर घोलने के आरोप पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से कल 11 बजे तक दोबारा जवाब मांगा है। इस बीच खबर आ रही है कि, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विकासपुरी से ट्रक भरकर केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने के लिए निकली हैं। खबर है कि, विकासपुरी की सड़क साफ कर सारा कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा।
इस बाबत आज ‘आप’ की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि, “यह विरोध किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। आज दिल्ली की हालत बहुत खराब है। दिल्ली का हर कोना गंदा है, सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां भी ओवरफ्लो हो रही हैं। विकासपुरी की महिलाओं ने शिकायत की थी कि सड़क पर कूड़े का ढेर बन गया है और विधायक से शिकायत करने के बावजूद कोई भी इसे साफ करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।।। मैं यहां महिलाओं द्वारा आयोजित सफाई अभियान में भाग लेने आई हूं। हम यह कूड़ा अरविंद केजरीवाल के घर ले जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि उन्होंने दिल्ली के हर इलाके को जो इस गंदगी का तोहफा दिया है, उसका क्या करें। केजरीवाल अब आम आदमी तो नहीं रहे। उन्हें दिल्ली की जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा ही नहीं है।”बात दिल्ली में विधानसभा चुनाव की करें तो, EC ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से चुनाव आयोग ने कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें। इसके अलावा, आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और अवसर दिया।वहीं केजरीवाल के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने उनसे यमुना में विषाक्तता के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब देने तथा तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाए जाने के मामले में इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण आगामी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।