Breaking News

श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, पार्थिव शरीर अयोध्या के लिए रवाना:

post

लखनऊ। अयोध्‍या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य
पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो
गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में
भर्ती कराया गया था। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वॉर्ड एचडीयू
में भर्ती थे। आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थि‍व शरीर अयोध्‍या के ल‍िए
रवाना कर द‍िया गया है, जहां उनका अंत‍िम संस्‍कार होगा।

आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को संजय गांधी पीजीआई अस्‍पताल में
भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा
था। ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही उन्हें डायब‍िटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर की
समस्या थी। वह पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे।

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ने पर
पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से
लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख
में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक
थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद
धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।

रविवार को फिर से सत्येंद्र दास की हालत देर शाम बिगड़ गई थी। उनका ब्लड
प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। प्राथमिक
इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाने को कहा गया। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ लाया
गया था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner