वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन प्यार करने वाले दिलों के लिए एक खास
संदेश लेकर आता है। प्यार के इस त्योहार के छठें दिन हग डे मनाया जाता है।
इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने रिश्ते को मजबूती और
मिठास से भर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हग डे का संबंध सिर्फ
वैलेंटाइन वीक तक ही सीमित नहीं है। रोजमर्रा के जीवन में भी अपनों को गले
लगाने से ना सिर्फ भावनात्मक बल्कि सेहत से जुड़े कई जादुई फायदे मिलते
हैं। आइए जानते हैं गले लगाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।
गले लगाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
मूड में होता है सुधार
शोधकर्ताओं
की मानें तो गले लगाने से व्यक्ति को कई तरह के मानसिक स्वास्थ्य मिलते
हैं। विशेषतौर पर मूड को सुधारने में हगिंग के विशेष लाभ देखे गए है।
दरअसल, जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो शरीर ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज
करता है जिसे 'लव हार्मोन' भी कहा जाता है। शरीर में मौजूद यह हार्मोन तनाव
और चिंता को कम करके मूड बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
मजबूत इम्यून सिस्टम
गले
लगने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बता दे, गले लगने से शरीर में
व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ता है, जिससे व्यक्ति बीमारियों से बचा
रहता हैं।
हृदय स्वास्थ्य
कई शोध बताते हैं कि
गले लगाने से दिल की सेहत अच्छी बनी रह सकती है। गले लगाने से वास्तव में
ऑक्सीटोसिन का उत्पादन बढ़ता है, जो दिल की सेहत में सुधार करता है।
ऑक्सीटोसिन को 'लव हार्मोन' के नाम से भी जाना जाता है।
ब्लड प्रेशर नॉर्मल-
गले
लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने की वजह से पूरे शरीर में
ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी तरह होती है। जिससे ब्लड प्रेशर ही कंट्रोल नहीं
रहता बल्कि दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी कम होता है। गले लगाने से
ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जिसे साइंस की भाषा में 'कडल हार्मोन' कहते हैं।
डिप्रेशन और अकेलापन करें दूर
गले
लगाने से डिप्रेशन और अकेलापन दूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गले लगने से
ऑक्सीटोसिन और सिरोटोनिन हार्मोन का स्तर तुरंत बढ़ जाता है, इससे
अकेलेपन, आइसोलेशन और गुस्से जैसी कुछ नकारात्मक भावनाओं को ठीक करने और मन
में खुशी और सुकून महसूस करने में मदद मिलती है।