Breaking News

इसरो ने कहा-आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता अतुलनीय:

post

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नासा से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई है। इसरो ने आज सुबह एक्स पर लिखा,”आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स!”

इसरो ने कहा कि एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह नासा, स्पेसएक्स और संयुक्त राज्य अमिरेका की अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसरो ने लिखा, ” आपकी (सुनीता) दृढ़ता और समर्पण दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों को प्रेरित करता रहेगा।”

इसरो ने एक्स पोस्ट पर अपने अध्यक्ष का भी बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि डीओएस सचिव और इसरो अध्यक्ष के रूप में मैं अपने सहयोगियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई देता हूं। पोस्ट में लिखा गया है, ”प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा है। हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।”

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर सुनीता विलियम्स की वापसी पर लिखा, “यह गौरव, गर्व और राहत का क्षण है! पूरा विश्व भारत की इस शानदार बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष की अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।”

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner