छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसढ़ के सरगुजा संभाग के भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ये चेतावनी दी है। जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के उपर एक सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में ये बदलाव आया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका ओडिशा के मध्यम भागों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक द्रोणिका फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से एक सिस्टम बना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से बदल गया है।