Breaking News

डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी, प्रदेश में AAP का संगठन होगा और भी मजबूत:

post

छत्तीसगढ़ प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रदेश में AAP को मिलेगी नई ऊर्जा-गोपाल साहू

रायपुर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पीएससी की मीटिंग में डॉक्टर संदीप पाठक जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रकाश चंद्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री देवलाल नरेटी,प्रदेश उपाध्यक्ष खड़गराज सिंह,  रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, रायपुर लोकसभा संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर ने डॉ. संदीप पाठक जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी परिवार की ओर से स्वागत अभिनंदन किया है।

विदित हो कि डॉ. संदीप पाठक जी वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हैं उन्हें आम आदमी पार्टी का आधुनिक चाणक्य भी कहा जाता है। वे ‘आप’ के राष्ट्रीय लोकप्रिय नेताओं मे से एक हैं,जो छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटाहा गाँव में कृषक माता-पिता के यहाँ जन्मे हैं। डॉ. पाठक जी अपनी असाधारण समझ और मजबूत संगठनात्मक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। डॉ. पाठक जी ने भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे से शिक्षा प्राप्त की है। डॉक्टरेट की पढ़ाई के बाद डॉ. पाठक जी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी से शोध किया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में डॉ संदीप पाठक जी की अच्छी पकड़ है।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के बेटा आम आदमी पार्टी के चाणक्य के नाम से जाने जाने वाले डॉ.संदीप पाठक जी, राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री जी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, माननीय डॉ.पाठक जी के मार्गदर्शन में हम सबको काम करने का अवसर मिलना हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में डॉक्टर संदीप पाठक जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी जनता के सामने अपनी विचारधारा को रखेगी और प्रदेश में जनता से हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner