मुंबई पुलिस ने प्लान के तहत चलाया अभियान, 5 महिलाओं समेत 17 अवैध बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार:

post

मुंबई: महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार अभियान शुरू है। इस बीच मुंबई के शिवजी नगर से पुलिस द्वारा एक्शन लिए जाने की खबर सामने आई है। मुंबई के शिवाजी नगर और आरसीएफ थाने की संयुक्त टीम ने गोवंडी और चेंबूर इलाकों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इन बांग्लादेशियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश मिले हैं। इसके तहत ये विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने अवैध घुसपैठियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। हर टीम को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई। यहां से उन्होंने गहन जांच-पड़ताल कर अवैध रूप से भारत में रह रहे इन बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस अब अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर भी कड़ी नजर रख रही है। अवैध नागरिकों के खिलाफ मुंबई में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों पर नियंत्रण किया जा सकें।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं या फिर ये किसी गिरोह में शामिल तो नहीं है।

इससे पहले 13 मार्च को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जो पिछले दो साल से अवैध रूप से मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए और जांच में खुलासा हुआ था कि वे मजदूरी कर अपना कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहे थे।

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुंबई में कुछ बांग्लादेशी नागरिक रोजगार की तलाश में जोगेश्वरी इलाके में आने वाले हैं। इस सूचना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही दो संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर ली। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को अपने नाम सुमन शेख और इमान शेख बताए। उन्होंने बताया कि वे मीरा रोड इलाके में रहकर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।

...
...
...
...
...
...
...
...