Breaking News

नक्सलियों ने मारे गए 78 साथियों के नाम किए जारी, 4 अप्रैल को:

post

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर संभाग के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 2025 के शुरुआत से अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 78 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने 20 मार्च को हुई मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों के नाम भी पदवार जारी किए हैं। इस घटना के विरोध में 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आह्वान किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि जनवरी 2025 से लेकर अब तक कई मुठभेड़ों में नक्सलियों की जान गई, जिनमें 13 जनवरी को बांडेपोरा में 5 नक्सली और 1 फरवरी को 7 ग्रामीण मारे गए। 9 फरवरी को जालीपेर में 31 नक्सली मारे गए। 20 मार्च को गंगालूर क्षेत्र में 26 नक्सलियों की मौत हुई। इसके बाद 25 मार्च को मैड डिवीजन में 4 नक्सली और इंद्रावती क्षेत्र में मुठभेड़ में 78 नक्सलियों की जान गई।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें आदिवासी क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त हमले कर रही हैं। नक्सली इसे आदिवासियों पर हमला मानते हैं और इसके विरोध में अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया है। नक्सलियों ने शहीद हुए अपने साथियों के नाम भी जारी किए, जिनमें कॉमरेड उंगल, कॉमरेड मंगू, और कॉमरेड सोनू समेत कई अन्य नक्सली शामिल हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner