Breaking News

जशपुर को मिला नया आधुनिक अस्पताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शिलान्यास:

post

जशपुर से बड़ी खबर—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल का शिलान्यास किया। यह अस्पताल लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसका निर्माण एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी घोषणा की और बताया कि खरसिया से नया रायपुर तक रेलवे परियोजना को भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।

बहुचर्चित वक्फ बोर्ड बिल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जशपुर जिले को, जो कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, विशेष लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय जनजातीय समुदाय की जमीनों को कानूनी सुरक्षा प्राप्त होगी।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने किया। इस मौके पर कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु भी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner