Breaking News

सुशासन तिहार : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे ने किया जोन 5 के वार्ड 67 और 68 में शिविरों का निरीक्षण, सभी जनशिकायतों और मांगों का समाधान करने दिए निर्देश:

post

रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 के तहत आज तीसरे दिन रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत डॉक्टर खूब चंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए जा रहे शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, श्रीमती ममता सोनू तिवारी, जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्री महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों की उपस्थिति में किया.  रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सुशासन तिहार के शिविरों में मांगें और जन समस्यायें लेकर पहुंच रहे आमजनों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और दिनांक 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में आमजनों से प्राप्त सभी मांगों और जन शिकायतों पर शत- प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. निर्देशित किया गया कि सुशासन तिहार शिविर में आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों में सफाई, पेयजल और सड़क बत्ती से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं पर प्राप्त आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये.  प्रथम चरण में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में आमजनों से जन शिकायतें, मांगें और जनसमस्याएं आवेदन लेकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक दर्ज की जा रही हैँ.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner