करनाल: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. बुधवार सुबह जम्मू कश्मीर में विनय के शव का पोस्टमार्टम हुआ. जिसके बाद उनका शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. दरअसल विनय की मौत की सूचना मिलते ही उसके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए थे.
करनाल में होगा विनय नरवाल का अंतिम संस्कार : विनय नरवाल का अंतिम संस्कार आज शाम को करनाल के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में होगा. इस दौरान सीएम नायब सैनी मौजूद रहेंगे. इससे पहले सीएम नायब सैनी ने वीडियो कॉल पर विनय के दादा से बात की थी. इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है.
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की वीडियो कॉल: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से विनय नरवाल के दादा से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी थी. इस दौरान मनोहर लाल ने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है. जिन भी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आतंकी हमले में हुई मौत: बता दें कि शादी के बाद विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी घूमने के लिए जम्मू कश्मीर गई थी. हालांकि पहले उनका प्लान स्विट्जरलैंड का था, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से दोनों ने श्रीनगर का प्लान बनाया. यहां विनय आतंकियों की गोली का शिकार हो गए. बता दें कि 16 अप्रैल 2025 को विनय की शादी गुरुग्राम की हिमांशी के साथ हुई थी. 19 अप्रैल को रिसेप्शन था. इसके बाद दोनों ने घूमने का प्लान बनाया था.

Journalist खबरीलाल