Breaking News

विक्की कौशल की वजह से हिट नहीं हुई छावा, महेश मांजरेकर ने किया बड़ा दावा:

post

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। 2025 की यह बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी फिल्म बनी जिसने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म के सुपरहिट होने का श्रेय लोगों ने विक्की कौशल को दिया, लेकिन अब फिल्म मेकर महेश मांजरेकर ने बड़ा दावा किया है और बताया है कि लोग सिनेमाघरों में विक्की कौशल को देखने नहीं गए थे, यह फिल्म उनकी वजह से हिट नहीं हुई है बल्कि इसका श्रेय महाराष्ट्र को मिलना चाहिए। चलिए जानते हैं महेश मांजरेकर ने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।

महेश मांजरेकर ने मिर्ची मराठी से बातचीत में बताया, विक्की कौशल बहुत अच्छे एक्टर हैं, उनकी फिल्म छावा ने 800 करोड़ से अधिक की कमाई की पर विक्की कौशल कभी यह नहीं कह सकते कि लोग उन्हें देखने सिनेमाघरों तक आए थे, ऐसा होता तो उनकी पिछली फिल्में भी सुपरहिट होती। लोग आपका किरदार देखने आते हैं, उनकी पिछली पांच फिल्में नहीं चली है।

महेश मांजरेकर ने अपने इंटरव्यू में दावा किया कि छावा की सफलता का श्रेय महाराष्ट्र को मिलना चाहिए। हमारे महाराष्ट्र ने फिल्म इंडस्ट्री को बचाया है यह बात याद रखिए। आज छावा चली है तो उसका 80% श्रेय महाराष्ट्र को जाता है। पुणे में इस फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है, इसकी कमाई का सबसे अधिक हिस्सा महाराष्ट्र से प्राप्त हुआ है।

विक्की कौशल की फिल्म छावा इसी साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। 2025 में अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों में छावा ने अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हुई। छावा फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था, फिल्म में विलेन औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना नजर आए। छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था, फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner