Breaking News

मां के निधन पर टूटे अनिल कपूर, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू:

post

मुंबई: बॉलीवुड के कपूर खानदान में इस वक्त गम का माहौल है। फिल्म मेकर बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार, 2 मई को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

हालांकि, परिवार के लिए यह एक बेहद दुखद समय है, और आज यानी 3 मई को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस सामने आए वीडियो में अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस सज चुकी है। साथ ही आखिरी दर्शन के लिए सितारे भी पहुंचने लगे हैं।

वहीं मां के निधन के बाद अनिल कपूर बेहद गमगीन नजर आए। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें बेहद भावुक और टूटे हुए हाल में देखा गया। उनके चेहरे पर मां के बिछड़ने का गहरा दुख साफ नजर आ रहा है। बोनी कपूर अपनी मां के निधन से इतने आहत हैं कि उन्होंने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था। इस नोट में उन्होंने अपनी मां के जीवन, उनके प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण को भावुकता से याद किया।

इसके साथ ही शनिवार की सुबह बोनी कपूर अपनी दिवंगत मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। वहीं, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम दर्शन के लिए एक-एक करके अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner