पाकिस्तान में तबाही अब भी जारी है। कई बड़े शहरों पर ड्रोन से हमला किया गया है, ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। एक्स पर ऐसे कई वीडियो इस दावे के साथ शेयर किए जा रहे हैं कि पाकिस्तान के 5 बड़े शहरों पर ड्रोन से अटैक हुआ है। इन शहरों में लाहौर, कराची, सियालकोट , गुजरावाला, और रावलपिंडी शामिल हैं। यह ड्रोन भारतीय एयरफोर्स द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिरे हैं।
दावों के मुताबिक सियालकोट और लाहौर में पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम यूनिट्स को इन ड्रोन हमलों से भारी नुकसान हुआ है। वहीं न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस ड्रोन हमले में पाकिस्तान के 3 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए हैं।
पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम तबाह
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने पाकिस्तान में 3 जगहों पर HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किया है। इन्हें तबाह करने में भारत ने हैरोप ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्तान ने चीन से HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम हासिल किया है। इसे FD-2000 भी कहा जाता है। यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जिसे विमान और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है।

Journalist खबरीलाल