नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान
के बीच जारी तनाव शनिवार शाम हुए संघर्षविराम की घोषणा के साथ ही खत्म हो
गया है. पाकिस्तान के बॉर्डर से लगने वाले राज्यों में अब हालात पूरी तरह
से सामान्य हैं. भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर ये
साबित कर दिया कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए किसी भी तरह से कोई
समझौता नहीं करने वाला है. पाकिस्तान से हुए सीजफायर के बीच अब पीएम मोदी
की नीतियों की जमकर तारीफ हो रही है. कांग्रेस नेता और देश के पूर्व वित्त
मंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी पीएम मोदी की युद्ध नीति की तारीफ की है.
इंडियन
एक्सप्रेस अखबार में छपे अपने कॉलम में उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व
क्षमता को खूब सराहा है. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा
पाकिस्तान को दिए गए जवाब को बुद्धिमत्तापूर्ण और संतुलित बताया. साथ ही
उन्होंने अपने कॉलम में लिखा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए पर्यटकों
पर आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश था. हर कोई इस आतंकी घटना के बाद
आतंकियों से बदला लेने की मांग कर रहे थे. ऐसे माहोल में सरकार ने सीमित
सैन्य कार्रवाई का रास्त चुनकर एक बड़ा युद्ध टाल दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने जो कार्रवाई की वो बेहद सीमित और सुनियोजित
थी. जिसका उद्देश्य आतंकी संगठनों की बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था.
चिदंबरम ने अपने कॉलम में इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री मोदी की समझदारी भरा
कदम बताया है.

Journalist खबरीलाल