Breaking News

इस बार 4 दिन पहले 27 मई को आएगा मानसून, केरल में देगा दस्तक:

post

रायपुर। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य आगमन तिथि से चार दिन पहले 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी मानसून आगमन होगा। इससे पहले 2009 में 23 मई और पिछले साल 2024 में 30 मई को मानसून केरल पहुंचा था।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। इसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
राज्य में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।
शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की भी चेतावनी दी गई है।

मानसून का सामान्य समय – कब कहां पहुंचता है

केरल – 1 जून

जगदलपुर – 13 जून

रायपुर – 16 जून

अंबिकापुर – 21 जून

इस बार मानसून के समय से पहले आने से राज्य में खेती-किसानी के लिए सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, लेकिन तेज हवाएं और असमय बारिश कुछ स्थानों पर नुकसानदेह भी हो सकती हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner