Breaking News

MET Gala फैशन शो के बाद शुरू हो रहा Cannes 2025:

post

मुंबई: न्यूयॉर्क में मेट गाला 2025 का फैशन शो बेहद शानदार रहा है। इसमें शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर डेब्यू कर पूरी महफिल लूट ली। तो वहीं, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा समेत अन्य सितारों ने जलवा बिखेरा। इसके बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड स्टार्स अपने फैशन की चकाचौंध करने को तैयार हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल कब और कहां शुरू होगा? इस बार कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

दरअसल, 78 वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 13 मई (मंगलवार) से शुरू होने वाला है और ये ग्रैंड इवेंट 24 मई तक चलेगा। हमेशा की तरह ये फेस्टिवल इस बार भी फ्रांस की कान्स सिटी में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग दिनों में फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं इवेंट के हर दिन सेलेब्स पहुंचेंगे और रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखरते नजर आने वाले हैं।

आलिया भट्ट करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
हालांकि, अगर कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात हो और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शामिल ना ऐसा हो नहीं सकता है। क्योंकि हर साल एक्ट्रेस को दुनिया के इस सबसे बड़े इवेंट में देखा जाता है। इस बार उनके साथ आलिया भट्ट भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी भी नजर आएंगी। जिन्होंने पिछले साल डेब्यू करते हुए गेंदे के फूल जैसा थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था।

ये सितारे कान्स में दिखा चुके हैं जलवा
इसके अलावा दीपिका पादुकोण कान्स में अपना जलवा बिखरे चुकी हैं। इस ग्रैंड इवेंट में उन्होंने बोल्ड, हॉट पिंक रफल्ड गाउन पहना था, जो कि बहुत ही शानदार और हाई फैशन था। साथ ही क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस फैशन शो में वॉक कर चुकी हैं। उन्होंने इस ग्रैंड इवेंट में एक बेहद खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। जिसके शोल्डर पर एक यूनिक डिजाइन बनी थी। हालांकि, इसमें अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही थी। यह ड्रेस अपने आप में एक बहुत ही स्लीक, फिटेड पीस थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner