Breaking News

घर पर बनाकर खाएं टेस्टी मैंगो मलाई बर्फी, मुंह में घुल जाएगी रेसिपी:

post

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही रसीले और मीठे आम बाजार की रौनक बढ़ाने लगते हैं। आम ना सिर्फ स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। आम का स्वाद बच्चे से लेकर बड़े लोग इतना पसंद करते हैं कि इसे फल के अलावा कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाकर भी खाया जाता है। ऐसी ही एक स्वीट डिश का नाम है मैंगो मलाई बर्फी रेसिपी। यह रेसिपी बनाने में आसान और मुंह में जाते ही घुल जाने वाली रेसिपी है। इस बर्फी का स्वाद एक बार चखने वाला इसे बार-बार खाने की डिमांड करता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है मैंगो मलाई बर्फी रेसिपी।
मैंगो मलाई बर्फी बनाने के लिए सामग्री

-2 कप आम का पल्प

-1 कप मावा कद्दूकस किया हुआ

-1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-8-10 केसर के धागे (दूध में भिगोई हुई)

-10-12 कटे हुए बादाम और पिस्ता (सजावट के लिए)
मैंगो मलाई बर्फी बनाने का तरीका

मैंगो मलाई बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आम का पल्प तैयार करें। इसके लिए पके हुए आम को छीलकर उनका पल्प निकाल लें। अब इस पल्प को ब्लेंडर में पीसकर उसकी प्यूरी को छलनी से छालकर अलग रख लें। अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करके उसमें मावा डालकर मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें, जब तक मावा हल्का सुनहरा रंग का न हो जाए। इसके बाद भुने हुए मावे में आम का पल्प और चीनी डालकर मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण पैन से चिपके नहीं। मिश्रण को 5-7 मिनट तक पकाएं, जब आपको लगे कि मिश्रण गाढ़ा हो रहा है तो उसमें मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और भिगोए हुए केसर के धागे डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह एक गाढ़ा, चिपचिपा मिश्रण बनकर तैयार ना हो जाए। अगर इस समय जरूरत लगे तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं। अब बर्फी को सेट करने के लिए एक ट्रे या प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को समान रूप से फैलाएं। इसके बाद मिश्रण के ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़कें। इसे 2-3 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर या फ्रिज में सेट होने दें। जब बर्फी सेट हो जाए तो उसे चौकोर या हीरे के आकार में काटें। इसे ठंडा या कमरे के तापमान पर परोसें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner