बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। वह पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाए। इंग्लैंड पहली पारी में 407 रनों पर ऑलआउट हो गई। जेमी स्मिथ ने एलेक स्टीवर्ट का रिकॉर्ड तोड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया।
जेमी स्मिथ इंग्लैंड के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 174 रन बनाते ही एलेक स्टीवर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। अब जेमी स्मिथ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जेमी स्मिथ ने 28 साल के बाद यह रिकॉर्ड तोड़ा। वो अब इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
1997 में स्टीवर्ट ने खेली थी 173 रनों की पारी
1997 में 24 से 28 जनवरी तक ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टीवर्ट ने पहली पारी में इंग्लैंड के लिए नंबर 3 बल्लेबाज के रूप में 277 गेंदों पर 173 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए कुल चार विकेटकीपर बल्लेबाज ने ह मौकों पर इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच की एक पारी में 150 से अधिक रन बनाए हैं। इस लिस्ट में जेमी स्मिथ, एलेक स्टीवर्ट, जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर शामिल हैं।
इंग्लैंड के लिए टेस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर
खिलाड़ी विपक्षी रन गेंदें 4/6 स्थान वर्ष
जेमी स्मिथ भारत 174* 201 20/3 बर्मिंघम 2025
एलेक स्टीवर्ट न्यूज़ीलैंड 173 277 23/1 ऑकलैंड 1997
जॉनी बेयरस्टो श्रीलंका 167* 251 18/0 लॉर्ड्स 2016
एलेक स्टीवर्ट दक्षिण अफ्रीका 164 317 24/0 मैनचेस्टर 1998
जोस बटलर पाकिस्तान 152 311 13/2 साउथम्पटन 2020
जॉनी बेयरस्टो दक्षिण अफ्रीका 150* 191 18/2 केप टाउन 2016
टेस्ट मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक स्कोर बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के दिग्गज एंडी फ्लावर के नाम है। 2000 में 25 से 29 नवंबर तक नागपुर में खेले गए भारत-जिम्बाब्वे टेस्ट मैच के दौरान फ्लावर दूसरी पारी में 444 गेंदों पर 232 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में कुल नौ विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने 10 दोहरे शतक लगाए हैं।इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 207 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 4 छक्कों के सहारे 184 रन बनाए। स्मिथ ने 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वो भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। हालांकि, स्मिथ एक छोर पर टिके रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए।

Journalist खबरीलाल