90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजोल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपना 51वां जन्मदिन मनाया और इस सेलिब्रेशन के बाद वह मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं।
हालांकि, इस इवेंट के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी बात बेबाकी रखी, लेकिन अब उसकी वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। इवेंट के दौरान काजोल ने मीडिया से बातचीत मराठी भाषा में की और जब कुछ पैपराजी ने उनसे हिंदी में बात करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने साफ-साफ मना दिया।
कजोल ने हिंदी बोलने से किया इनकार
उन्होंने मीडिया से इस बात का इनकार करते हुए कहा कि “अब मैं हिंदी में बोलूं? जिसको समझना है, वो समझ ले।” काजोल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जहां उन्हें हिंदी न बोलने पर अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स का कहना है कि काजोल महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद में मराठी भाषा का पक्ष ले रही हैं। कई लोगों ने उन पर क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देने और राष्ट्रभाषा हिंदी को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स काजोल के समर्थन में भी सामने आए और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद की भाषा में बात करने का हक है।
लोगों ने किया ट्रोल
आपको बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब काजोल किसी विवाद में फंसी हों। अपने करियर के दौरान वह कई बार अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रही हैं। हालांकि, उनके फैंस का कहना है कि उनकी यही बात उन्हें औरों से अलग बनाती है।
इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो काजोल इस साल दो प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं। पहला, सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘मां’ (Maa) था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 51.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें भारत में 45.19 करोड़ रुपये और विदेशों में 6.45 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा उनका दूसरा प्रोजेक्ट ‘सरजमीन’ था, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया और दर्शकों से इस पर पॉजिटिव पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।

Journalist खबरीलाल