Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : बिल्डर्स सुबोध सिंघानिया के नाम से 8.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बैंक अधिकारी को दे गया गच्चा:

post

रायपुर । आमानाका थाना क्षेत्र में इंडियन ओवससीज बैंक से 8.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को सिंघानिया बिल्डकॉन का डायरेक्टर बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए यह रकम बैंक खाते से ट्रांसफर करवा ली। इस राशि का इस्तेमाल बाद में सोना खरीदने के लिए किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सवाल ये भी उठ रहा है कि बिना चेक, वाउचर के बैंक पैसे ट्रांसफर कैसे कर दिए? इस मामले में बैंक की सहायक प्रबंधक अमकी मुर्मू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ठगों ने खुद को सिंघानिया बिल्डकॉन प्रा.लि. का डायरेक्टर बताकर मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए बैंकिंग दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर और सील लगाकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को बैंक प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान ठग ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कॉल किया और बड़ी एफडी कराने की बात कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद कंपनी के खाते से अवतार सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में 8.70 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करवा लिया। जब बैंक अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन से पुष्टि की गई तो यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया। रकम पहले बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर की गई और वहां से कोटक महिंद्रा बैंक के सेंको गोल्ड लिमिटेड नामक मर्चेंट अकाउंट में डालकर सोना खरीदा गया।प्रकरण में आमानाका थाना पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी खाताधारक अवतार सिंह और मोबाइल धारक की तलाश की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner